Home Top Ad

जानिए सर्दियों में कैसे रखें सेहत का ख्याल - Health Tips For You

Share:

कैसे रखे सेहत का ख्याल?

Health Tips For You
Health Tips In Winter

दिसंबर का महीना आते ही ठण्ड का प्रकोप बढ़ जाता है। कही बर्फबारी होती है, तो कही बारिश होती है। और ठण्ड के साथ आता है आलस। सर्दियाँ आते ही रज़ाई, कम्बल से निकलने का मन नहीं करता। इसी कारण अक्सर सर्दियों में हम अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते है।

आपने भी सर्दियों में ज़रूर कई बदलाव और परेशानियाँ महसूस की होगी। ठण्ड में त्वचा सुखी महसूस होने लगती है। ज़्यादा भूख लगने लगती है। शरीर में जकड़न और थकान होने लगती है। इसके साथ खाँसी ज़ुकाम भी हो जाता है। 

ठण्ड और आलस के कारण अक्सर हम शारीरिक व्यायाम भी नहीं करते। ऐसा भी होता है कि हम गर्मियों में तो व्यायाम करते है पर सर्दियाँ आते ही शारीरिक रूप से असक्रिय हो जाते है। 

ज़्यादा खाना और व्यायाम न करने से सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। और यह वज़न बढ़ने का कारण भी है।

तो आइये, जानते है कि सर्दियों के मौसम में क्या करे जिससे आपकी सेहत बनी रहे।



💥इन बातों का ध्यान रखें:

1. खूब पानी पीयें।
सर्दियों में व्यायाम न करने और शारीरिक रूप से कम सक्रीय होने के कारण हमें प्यास कम लगती है। प्यास न लगने के अन्य कारण है धूप न निकलना। कई बार हम पानी लाने के लिए किचन तक जाने का आलस भी करते है। इस वजह से सर्दियों में हमारे शरीर को कम पानी मिलता है। तो खूब पानी पियें।

2. सब्जियाँ और फल खाए।
मौसम के ताज़े सब्ज़ियाँ और फल खाए क्योंकि सर्दियों में मिलने वाली सब्ज़ियाँ और फल गर्म होते है। जैसे- पालक, सरसो, मेथी, शकरकंदी, गाज़र। इनका सेवन करने से रक्तसंचार अच्छा हो जाता है।

3. अच्छी नींद ले।
थकन दूर करने के लिए रोज़ाना 7 से 9 घंटे की नींद ज़रूर ले। प्रतिदिन एक ही समय सोने और उठने की आदत डालें। अच्छी नींद के लिए सिर में गर्म तेल से मालिश करे और गर्म रज़ाई में सोए।

4. शहद का उपयोग करे।
ठण्ड में शहद का उपयोग ज़रूर करे। शहद के बहुत फ़ायदे है। वजन घटाने के लिए भी शहद का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए प्रतिदिन सुबह एक गिलास गर्म पानी में एक चमच्च शहद मिलाकर पिएं। उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रोल नियंत्रण में करने के लिए भी शहद का सेवन करे। शहद से शरीर को गर्मी भी मिलती है। चीनी की जगह भी शहद का प्रयोग किया जा सकता है।



5. धूप में ज़रूर बैठे।
सर्दियों में धूप कम निकलती है इसीलिए जब भी धूप निकले तो कुछ देर धुप में ज़रूर बैठे। धूप में बैठने से शरीर की जकड़न दूर होती है। साथ ही, धूप से हमें विटामिन-डी भी मिलता है।

6. शारीरिक व्यायाम नियमित रूप से करें।
आलस से भरे शरीर में स्फूर्ति लने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। यदि अधिक व्यायाम नहीं कर सकते तो आधा या एक घण्टा सैर ज़रूर करे।

7. गर्म पानी पियें।
सर्दियों में वातावरण ठंडा होने के कारण पानी ठंडा होता है और हम ठंडा पानी ज़्यादा नहीं पी पाते। इसीलिए पानी गर्म करके पियें। एक बोतल में गर्म पानी भर कर अपने पास रख ले और थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहे।

8. ताज़ा और गर्म खाना खाएं।
ताज़ा बना हुआ गर्म खाना खाने से शरीर में गर्मी का संचार होता है। साथ ही खून का संचार भी बेहतर हो जाता है।

9. ठण्डी चीज़ों का परहेज़ करें।
सर्दियों के मौसम में ठण्डे खान-पान का सेवन न करे। ठण्डी सब्ज़ियाँ जैसे टमाटर, खीरा इनका सेवन न करे। ठण्डे खाने और पानी से भी बचे।

अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका ,सहृदय धन्यवाद !!!

💬 सहयोग: आशिमा 

👀नोट:  प्रिय पाठकों, आपसे विनम्र निवेदन है यदि आपको इस लेख में कही भी , कोई भी त्रुटि नजर आती है या आप कुछ सुझाव देना चाहते है, तो कृपया नीचे दिए गए टिप्पणी स्थान ( Comment Box) में अपने विचार व्यक्त कर सकते है, हम अतिशीघ्र उस पर उचित कदम उठायेंगे |

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam Link in the comment box. If you have any queries, Let me know!