सोशल मीडिया पर चर्चित विषय:
![]() |
Topics On Social Media |
आज सोशल मीडिया हमारी ज़िन्दगी का एक अहम हिस्सा बन चूका है जिसके बिना एक भी पल बिताना मुश्किल हो गया है। सुबह से लेकर रात तक हमारा पूरा दिन हमारे फ़ोन पर तरह-तरह के सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, ट्विटर, पिंटरेस्ट, आदि पर बीतता है।
बच्चे हो या बूढ़े, पुरुष हो या महिला, विद्यार्थी हो या नौकरी-पेशा व्यक्ति, सभी सोशल मीडिया का प्रयोग करते है। हम इन सोशल मीडिया साइट्स पर बहुत सारे विषय देखते है। तो अब जानते ह कि कोन-कोन से विषय सबसे अधिक चर्चित है, जिन्हें सबसे अधिक पढ़ा या लिखा जाता है।
💥आइये जानते हैं,
1. फैशन
कपड़े, जूते, ज्वेलरी, बैग, आदि का उपयोग सुन्दर दिखने के लिए किया जाता है। कुछ समय में ही फैशन बदल जाता है। यानि कि, जिस तरह के कपड़े, जूते आज पहने जाते है, कुछ महीनों बाद ही नए तरह के कपड़े और जूते पहने जाएगे। समय के साथ फैशन बदलता है और फैशन के साथ हमे बदलना पड़ता है। इसीलिए ही सबसे अधिक चर्चित विषय फैशन है।
2. खाना
खाना बनाना भी एक कला है। आज के ज़माने में खाना कैसे बनाया जा रहा है और खाना कैसा दिख रहा है उसे महत्त्वपूर्ण समझा जाता है। इसीलिए सोशल मीडिया पर खाना बनाने की वीडियो और खाने की तस्वीरें बहुत सारी है। स्वस्थ को भी महत्तव दिया जाने लगा है। इसी कारण वज़न घटाने और बढ़ाने के डाइट खाने की वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर है।
3. यात्रा
पाश्चात्य संस्कृति की ओर रुझान के कारण आजकल लोग पैसा बचाकर देश-विदेश घूमने जा रहे है। साथ ही, उन स्थानों की खूबसूरत और आश्चर्यजनक विडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे है।
अब इन्टरनेट की सहायता से ऑनलाइन ही होटल बूक हो जाते है, पैसो का लेन-देन भी ऑनलाइन ही हो जाता है, रेल वे हवाई यात्रा के लिए टिकट भी ऑनलाइन बूक कर सकते है। इन सभी सुविधाओं के कारण यात्रा को बढ़ावा मिला है।
अब इन्टरनेट की सहायता से ऑनलाइन ही होटल बूक हो जाते है, पैसो का लेन-देन भी ऑनलाइन ही हो जाता है, रेल वे हवाई यात्रा के लिए टिकट भी ऑनलाइन बूक कर सकते है। इन सभी सुविधाओं के कारण यात्रा को बढ़ावा मिला है।
4. फ़िटनेस (योगा, व्यायाम)
अपने स्वास्थ्य और वज़न पर आजकल लोग ध्यान देने लगे है। स्वस्थ शरीर स्वस्थ मष्तिष्क का प्रतीक है। अपनी दिनचर्या को स्फूर्ति से करने के लिए भी व्यायाम का रास्ता अपनाया जा रहा है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम, योग, जिम, आदि का प्रयोग कर रहे हैं। व्यायाम करते हुए अपनी विडियो और तस्वीर साझा कर रहे है। साथ ही, योग करने का सही तरीका और जिम की मशीन को प्रयोग करने का सही तरीका भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
5. प्रकृति
प्राकृतिक सुंदरता सबका मन मोह लेती है। इसी कारण प्राकृतिक घटनाएँ जैसे- झरना, सूर्यौदय, सूर्यअस्त, आदि और प्राकृतिक दृश्य जैसे- समुंदर, पेड़, पहाड़, बादल, आदि सभी की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली जा रही है। और जो लोग यात्रा पर देश-विदेश घूमने जा रहे है, वह भी वहाँ के दृश्यों को ऑनलाइन साझा कर रहे है।
6. कला
नृत्य, गायन, चित्रकारी, बुनाई, सिलाई, आदि सभी कला के अंतर्गत आते है। सोशल मीडिया एक माध्यम बन गया है जिसके द्वारा सब लोग अपने मन की बात और अपनी कला को दूसरों तक पहुँचा सकते है। और जिन लोगों को इन कलाओं में दिलचस्पी होती है वह लोग इनसे प्रेरणा ले सकते है।
7. प्रेरणा स्त्रोत
आज सोशल मीडिया आम जन के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बन गया है। जीवन में लक्ष्य पूरा करने की प्रेरणा ऑनलाइन दी जाती है।
अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका ,सहृदय धन्यवाद !!!
💬 सहयोग: आशिमा
👀नोट: प्रिय पाठकों, आपसे विनम्र निवेदन है यदि आपको इस लेख में कही भी , कोई भी त्रुटि नजर आती है या आप कुछ सुझाव देना चाहते है, तो कृपया नीचे दिए गए टिप्पणी स्थान ( Comment Box) में अपने विचार व्यक्त कर सकते है, हम अतिशीघ्र उस पर उचित कदम उठायेंगे |
कोई टिप्पणी नहीं
Please do not enter any spam Link in the comment box. If you have any queries, Let me know!