बॉलीवुड की १० डिम्पल वाली अभिनेत्रियाँ:
![]() |
Dimple Queens |
यह सही है कि एक मुस्कुराहट आपको खूबसूरत बनाती है लेकिन अगर यह मुस्कुराहट डिंपल वाली हो यानी आपकी डिंपल्ड स्माइल हो तो यह सोने पर सुहागा जैसा हो जाता है। डिंपल किसी की भी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
डिंपल्स किसी को भी कॉम्प्लिमेंट दिलवा सकते हैं। बॉलीवुड में भी कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें अपने डिंपल की वजह से और प्यारा लुक मिलता है। तो आइए देखते हैं बॉलीवुड की 10 सबसे खूबसूरत डिंपल वाली स्माइल कौन सी हैं।
💥ये रही 10 डिंपल क्वीन ऑफ़ बॉलीवुड:
1. प्रीति जिंटा:
जहां बात डिंपल की हो रही हो, वहां डिंपल क्वीन प्रीति जिंटा अपनी जगह न बनाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जो प्यारा सा डिंपल प्रीति के गाल पर बनता है, हम उसे कैसे भूल सकते हैं। प्रीति ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत "दिल से" मूवी से वर्ष 1998 में की थी और तभी से वह अपनी बेहतरीन स्माइल के साथ सबका दिल जीत रही हैं।
2. आलिया भट्ट:
महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट इंडस्ट्री में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उनके गालों पर पड़ने वाले क्यूट से डिंपल्स ने सात समुद्र पार तक लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। इन्हीं डिंपल की वजह से उनका प्यारा सा दिखने वाला फेस हमेशा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
3. दीपिका पादुकोण:
अदाकारी, खूबसूरती और डांस सभी का एक परफेक्ट मिश्रण हैं दीपिका पादुकोण। और जहां बात आती है डिंपल की, तो भगवान ने उन्हें यह देने में भी कमी नहीं की। दीपिका आज बॉलीवुड की एक मशहूर और अग्रणी अभिनेत्री हैं और यह कहना कोई गलत बात नहीं होगी कि उनके डिंपल्स उनकी फैन फॉलोइंग और ज्यादा बढ़ा रहे हैं।
4. माधुरी दीक्षित:
अब बात करेंगे अदाओं और खूबसूरत मुस्कुराहट की मालकिन माधुरी दीक्षित जी की। उनके छोटे छोटे प्यारे डिंपल्स चिल्ला चिल्ला कर कहते हैं कि बॉलीवुड में उनकी एक खास जगह है। माधुरी आप मुस्कुराते रहिए, आगे बढ़ते रहिए। वी लव यू!!!
5. यामी गौतम:
अब बात करते हैं "उरी", "काबिल", "विकी डोनर" और "बदलापुर" जैसी मूवी में अपना जलवा दिखा चुकी यामी गौतम की। यामी हिमाचल के पहाड़ों से आने वाली खूबसूरती हैं, पहाड़ों की खूबसूरती उनके डिम्पल्स के द्वारा साफ झलकती है।
6. बिपाशा बासु:
बिपाशा एक प्रसिद्ध मॉडल व एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अजनबी मूवी के साथ 2001 में बॉलीवुड में कदम रखा। इस बंगाली ब्यूटी को अपने हॉट डिंपल्स की वजह से हमेशा दर्शकों की प्रशंसा मिलती है।
7. जेनेलिया डिसूजा:
"जाने तू या जाने ना" गर्ल ने सफलतापूर्वक बेस्ट डिंपल स्माइल्स में अपनी जगह बनाई है। उनकी प्यारे से डिंपल ही शायद वो कारण हो सकते हैं जिसकी वजह से रितेश को उनसे प्यार हुआ। हो भी क्यों ना हम जब भी जेनेलिया डिसूजा को देखते हैं उनके डिंपल्स और उनसे हर बार प्यार हो जाता है।
8. गुल पनाग:
जितना प्यारा नाम उतने ही प्यारे डिंपल्स। 1999 की मिस इंडिया कंटेस्ट में उनकी स्माइल को बेहतरीन तरीके से सराहा गया था। इनके डिंपल्स किसी का भी दिल आसानी से जीत सकते हैं।
9. सुष्मिता सेन:
हमारे लिस्ट में अगली हैं मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला सुष्मिता सेन। सब जानते हैं कि उनकी डायनेमिक स्माइल और दिल जीतने वाले डिंपल किसी के भी चेहरे की चमक बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही वे एक साफ दिल भी रखती हैं।
10. प्राची देसाई:
छोटे पर्दे पर काम करने के बाद वर्ष 2008 में प्राची ने बॉलीवुड में अपनी ब्लॉकबस्टर "रॉक ऑन" के साथ कदम रखा। उनकी प्यारी सी स्माइल को बताने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं और यह कहने की जरूरत नहीं कि यह स्माइल इतनी खास बनती हैं उनके डिंपल्स की वजह से।
अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका ,सहृदय धन्यवाद !!!
💬 सहयोग: अनविता कुमारी
नोट: प्रिय पाठकों, आपसे विनम्र निवेदन है यदि आपको इस लेख में कही भी , कोई भी त्रुटि नजर आती है या आप कुछ सुझाव देना चाहते है, तो कृपया नीचे दिए गए टिप्पणी स्थान ( Comment Box) में अपने विचार व्यक्त कर सकते है, हम अतिशीघ्र उस पर उचित कदम उठायेंगे |
Well done
जवाब देंहटाएं