Home Top Ad

11 Actresses of Bollywood: बॉलीवुड की 11 फैशनेबल अभिनेत्रियाँ

Share:

Bollywood Ki 11 Fashionable Abhinetriyan:

Bollywood Ki 11 Fashionable Abhinetriyan
Fashionable Bollywood Actresses
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ अपने ग्लैमर और फैशन के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। उनके परिधान, एक्सेसरीज़, हेयरस्टाइल या फुटवियर कोई भी चीज़ हो, आपको ऑन पॉइंट ही देखने को मिलेगी। हम में से भी ज़्यादातर लोग उनके फैशन और स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश करते रहते हैं।

देश की युवा लड़कियों के लिए तो बॉलीवुड अभिनेत्रियां रोल मॉडल या उनकी फैशन आइकॉन बन चुकी हैं। फैशन का मतलब केवल अच्छे परिधान पहनना ही नहीं है, बल्कि मायने यह रखता है कि आप खुद को कैसे प्रेजेंट करते हैं, कैसे कैरी करते हैं।

💥उन अभिनेत्रियों के नाम कुछ इस प्रकार हैं:

1. सोनम कपूर 
बॉलीवुड मे फैशन सेंस और स्टाइल को लेकर सोनम कपूर ने अपनी एक अलग और खास जगह बनाई है। मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की इस 34 वर्षीय बेटी को पूरी दुनिया उनके अनोखे फैशन सेंस के लिए जानती है। उनको हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्री कह सकते हैं।

वर्ष 2014 और 2015 में उन्होंने मोस्ट स्टाइलिश का पुरस्कार भी जीता था। उनकी स्टाइल की वजह से कई ब्यूटी ब्रांड्स उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाने के लिए तैयार रहते हैं और कई ब्यूटी ब्रांड उन्हें अपना एंबेसडर बना चुके हैं। सोनम का फैशन सेन्स न सिर्फ खास है बल्कि यह बहुत ही क्लासी है।


2. प्रियंका चोपड़ा 
अपने खुद के बलबूते पर अपनी सशक्त पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा फैशन को लेकर भी हमेशा अपडेट रहती हैं। प्रियंका पहले इंडिया की सुपरस्टार बनीं, फिर एक पॉप सिंगर के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई और अब हॉलीवुड में भी भारत का नाम रोशन कर रही हैं। उन्हें एक उम्दा फैशन आइकॉन माना जा सकता है।

3. जैकलीन फर्नांडिस 
श्रीलंका से आई इस खूबसूरत अभिनेत्री ने अपनी अदाकारी और फैशन सेंस से बॉलीवुड में बड़ी सफलता पाई है। यह क्यूट, चार्मिंग और बोल्ड एक्ट्रेस बॉलीवुड के फैशन को एक नए स्तर पर ले जाती है। जहाँ बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल अभिनेत्रियों की बात हो रही हो, वहां जैकलिन आसानी से फिट हो जाती हैं।

4. दीपिका पादुकोण 
हमारी सूची में अगली हैं दुनिया भर को अपनी अदाकारी और फैशन का दीवाना बना चुकी दीपिका पादुकोण। इनके पास मासूम चेहरा और हॉट फिगर का गज़ब का कॉम्बिनेशन है, जो आज इंडिया की प्रसिद्ध फैशन आइकॉन बन चुकी हैं।

5. ऐश्वर्या राय बच्चन 
उम्र को मात देते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन अभी भी जवान दिलों की धड़कन बनी हुई हैं। मॉडलिंग के क्षेत्र में आने वाली नई मॉडल्स उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं। ऐश्वर्या को 'पृथ्वी की सबसे खूबसूरत महिला' भी कहा जाता है।

6. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा 
शिल्पा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने वार्डरोब में कोई भी कमी नहीं रख सकतीं। उनका अमेजिंग बॉडी टाइप हर परिधान में उन्हें स्टाइलिश ही दिखाता है। फिर भी वह अपने फैशन सेंस को ऐसे मेंटेन करके रखती हैं कि वह बॉलीवुड की हाइट ऑफ फैशन बन जाती हैं।

ब्यूटी और फैशन को लेकर उनकी जो दृष्टि है वह बहुत दूर तक जाती है। योगा से अपने आप को फिट रखने वाली यह अभिनेत्री फैशन के क्षेत्र में भी उतनी ही एक्टिव हैं।

7. कंगना रनौत 
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत न केवल अपनी अदाकारी में वर्सेटाइल हैं बल्कि उनकी वर्सटेलिटी परिधान और फैशन सेंस में भी दिखती है। अपने आप को कैसे प्रेजेंट करना है, यह कोई कंगना से सीखे। अलग-अलग हेयर स्टाइल्स और नई तरह की पोशाकें ट्राई करने में कंगना बिल्कुल पीछे नहीं रहती।

8. दिशा पटानी 
बॉलीवुड की सबसे हॉटेस्ट अभिनेत्रियों में से एक हैं दिशा पटानी। 'एम. इस. धोनी' में जहाँ उन्होंने एक प्रोफेशनल और स्मार्ट लुक अपनाया है तो 'मलंग' में उन्होंने अपने ग्रेस से ग्लेमर की हाइट पार कर ली है। फैशन की दुनिया में दिशा अपना नाम बार-बार दर्ज कराती हैं।


9. मलाइका अरोड़ा 
बॉलीवुड की यह मशहूर अभिनेत्री कई आइटम नंबर पर परफॉर्म करके अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। मलाइका अरोड़ा का फैशन सेंस 46 वर्ष की उम्र में आसमान को छूता नज़र आता है। अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर मलाइका हमेशा अपडेट रहती हैं।

10. श्रद्धा कपूर
रफल्ड डेनिम और क्रॉप्ड ब्लेज़र से श्रद्धा ने अपना नया और अनोखा स्टाइलिश लुक पाया है। कौन सी लड़की है जो श्रद्धा के ड्रेसिंग सेंस या मेकअप पैटर्न को कॉपी नहीं करना चाहती। श्रद्धा ने एक्टिंग के अलावा अपने फैशन के भी दुनिया भर में कई फैन्स बनाए हैं।

11. कैटरीना कैफ 
कैटरीना! इस नाम को कौन नहीं जानता और इस नाम से कौन प्यार नहीं करता? बॉलीवुड की यह खूबसूरत अभिनेत्री गाउन से लेकर साड़ी तक चाहे जो पहनें, ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन हमेशा आग ही लगाती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस कमाल का है।

अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका ,सहृदय धन्यवाद !!!

💬 सहयोग: अनविता कुमारी 

नोट:  प्रिय पाठकों, आपसे विनम्र निवेदन है यदि आपको इस लेख में कही भी , कोई भी त्रुटि नजर आती है या आप कुछ सुझाव देना चाहते है, तो कृपया नीचे दिए गए टिप्पणी स्थान ( Comment Box) में अपने विचार व्यक्त कर सकते है, हम अतिशीघ्र उस पर उचित कदम उठायेंगे |

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam Link in the comment box. If you have any queries, Let me know!