Home Top Ad

Entertainment in Busy Life: व्यस्त जीवन में भी मनोरंजन कैसे करें?

Share:

Entertainment Kaise Kare:

Entertainment in Busy Life
Entertainment In Busy Life
पैसे की चकाचौंध में भागता व्यक्ति आज खुद को, परिवार को और दोस्तों को समय देना भूल गया है। हमारी दिनचर्या बिगड़ती जा रही है और मानसिक रूप से हम बीमार होते जा रहे हैं। 

काम में अपना 100 प्रतिशत देने के लिए और एक सेहतमंद जीवन जीने के लिए हमें मनोरंजन की भी आवश्यकता होती है। स्फूर्ति और ऊर्जा के लिए जीवन में मनोरंजन को भी बराबर का स्थान दें। 

आज हम आपको बताएंगे कि मनोरंजन क्या होता है, मनोरंजन क्यों ज़रूरी है और इसके सही तरीके या साधन क्या हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में,

💥मनोरंजन क्या होता है?

मनोरंजन शब्द दो शब्दों के मेल से बना है, जो हैं मन: + रंजन। मनोरंजन एक ऐसी प्रक्रिया को कह सकते हैं  जिसके द्वारा हमें मानसिक शांति मिलती है, आनंद की प्राप्ति होती है और हम ऊर्जावान महसूस करते हैं। मनोरंजन कोई आधुनिक जीवन से जुड़ी चीज़ नहीं बल्कि प्राचीन काल से ही मनुष्य मनोरंजन करता आ रहा है। हाँ, समय के साथ उसके साधनों में और तरीकों में परिवर्तन आ जाता है। 



💥मनोरंजन क्यों ज़रूरी है?

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोग अपने आसपास के माहौल से अपने जीवन से और अपने काम से ऊबने लगे हैं। अभी हमें यह पता नहीं चल रहा है लेकिन यह आगे चलकर एक बहुत बड़ी समस्या बन सकता है। अपने शरीर से और मस्तिष्क से पूरी तरह सही से काम लेने के लिए मनोरंजन बहुत ही आवश्यक है। 

मनोरंजन न करने की वजह से घरेलू महिलाएं एक उबाऊ जीवन जीती रहती हैं, आप अपने कार्यस्थल पर बोरियत का अनुभव करते हैं, विद्यार्थियों को आज स्कूल या कॉलेज जाना पसंद नहीं आता, वहीं जो बेरोज़गार हैं, वे खाली होने के कारण यह बोरियत महसूस करते हैं। 

लेकिन क्या हमने कभी यह जानने की कोशिश की है कि हम ऐसी जिंदगी क्यों जी रहे हैं बिल्कुल नीरस हो चुकी है उबाऊपन की स्थिति कभी-कभी इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति तनाव या आत्महत्या जैसी समस्याओं के शिकार भी होने लगते हैं। 

इसीलिए हम आपको इस लेख में यह बताना चाहते हैं कि मनोरंजन आपको खुश रखने के लिए, आपकी सेहत के लिए, आपके दिमाग की सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है। अपने तनाव को दूर करने और एक नई ऊर्जा की प्राप्ति के लिए मनोरंजन बहुत ही आवश्यक है।



💥मनोरंजन करने के कुछ सही तरीके:

अब आप सोच रहे हैं कि मनोरंजन कैसे करना चाहिए। हर चीज करने का एक सही तरीका होता है। अपने व्यस्त जीवन में भी आप मनोरंजन के लिए समय निकाल सकते हैं जिसके कुछ तरीके नीचे बता रही हूं। 

जैसे सिक्के के दो पहलू होते हैं सकारात्मक और नकारात्मक, वैसे ही मनोरंजन के भी दोनों तरह के प्रकार हो सकते हैं लेकिन हम आपको यहां इस लेख में मनोरंजन के सही तरीके यानी सकारात्मक तरीके बताएंगे। 

💦ये हैं कुछ अच्छे तरीके मनोरंजन के लिए:

1. जब भी बोरियत महसूस हो तो प्रकृति के पास जाएं। सन राइज या सन सेट देखें, बगीचे में टहलें या संभव हो तो किसी नदी व समुद्र के किनारे बैठें। इससे आपको नई ऊर्जा की प्राप्ति होगी।

2. मनोरंजन का सबसे बेहतर तरीका है किताबे पढ़ना। आपमें सुना ही होगा कि किताबें मनुष्य की सच्ची दोस्त होती हैं। यह हमें बहुत कुछ सिखाती हैं, इसलिए जब भी समय मिले अच्छी किताबें ज़रूर पढ़ें।



3. जो काम आपको करना पसंद है उसे भी करें जैसे म्यूजिक सुनें, गाना गाएं, डांस करें, पेंटिंग करें, कविताएं लिखें या जिस भी काम से खुशी मिलती हो वो करें।

4. जो फिल्में हमें अच्छी शिक्षा देती हों या आपको कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करें, उन्हें समय निकाल कर ज़रूर देखें।

5. दोस्तों का साथ तनाव कम करने के लिए रामबाण इलाज है। अपने सच्चे दोस्तों को पहचानें और दिमाग को फ्रेश करने के लिए उनके साथ समय ज़रूर बिताएं।

6. काम के चलते आप अक्सर अपने परिवार को समय नहीं दे पाते। इसीलिए काम से ब्रेक लें और मनोरंजन के लिए परिवार के साथ कहीं घूमने जाएं। एक फेमिली ट्रिप से जब वापस आएँगे तो काम में मन लगेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।


अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका ,सहृदय धन्यवाद !!!

💬 सहयोग: अनविता कुमारी


नोट:  प्रिय पाठकों, आपसे विनम्र निवेदन है यदि आपको इस लेख में कही भी , कोई भी त्रुटि नजर आती है या आप कुछ सुझाव देना चाहते है, तो कृपया नीचे दिए गए टिप्पणी स्थान ( Comment Box) में अपने विचार व्यक्त कर सकते है, हम अतिशीघ्र उस पर उचित कदम उठायेंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam Link in the comment box. If you have any queries, Let me know!