Home Top Ad

Women's Day 2020 Special: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Share:

क्यों और कब मनाते हैं, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( Why and When International Women's Day is Celebrated ):


How to celebrate international women's day
International Women's Day 2020

"नारी का सम्मान जहाँ है, संस्कृति का उत्थान वहाँ है" - यह पं० श्रीराम शर्मा आचार्य की एक बहुत ही प्रचलित पंक्ति है जो आप सबने भी ज़रूर सुनी होगी। 

वाकई में हमें यह समझने की ज़रूरत है कि महिलाएं इस समाज का एक अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग हैं। इनकी महत्ता, योगदान एवं उपलब्धियों को याद करने और सम्मानित करने के लिए हम "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" मनाया जाता है। यह उत्सव पूरे विश्व में 08 मार्च को मनाया जाता है। 

समाज में समानता का संदेश देने और जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। राजनीति, स्वास्थ्य, सेना, शिक्षा, प्रशासन, कला जैसे लगभग सभी क्षेत्रों में महिलाएं अपने नाम का परचम लहरा रही हैं। इस वर्ष भी भारत समेत विश्व के अन्य देश 08 मार्च, 2020 को "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" का ज़ोर -शोर से आयोजन करेंगे।



💥अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम (International Women's Day Theme):

हर वर्ष इस उत्सव का आयोजन किसी विशेष थीम के साथ किया जाता है। इस बार वर्ष 2020 के लिए जो खास थीम चुनी गई है वो है "An equal world is an enabled world" यानि कि एक समान दुनिया ही सक्षम दुनिया है। इस थीम में समानता पर बल दिया गया है। विश्व के हर व्यक्ति के पास समान अधिकार होने चाहिए। 



💥कैसे मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (How to Celebrate International Women's Day):


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक विशेष अवसर है जिसे दुनिया भर के लोग साथ मिलकर 8 मार्च को मनाते हैं। इसका उद्देश्य महिला अधिकारों को बढ़ावा देना, उनके योगदान को समझना और सराहना, उनको नए अवसर प्रदान करना एवं समाज में उनकी अनिवार्यता को दर्शाना है। 

इस खास कार्यक्रम को मनाने के लिए बैंगनी रंग का रिबन पहना जाता है। कुछ जगह लोग बैंगनी रंग के कपड़े या बैंगनी रंग का बैच भी लगाते हैं। बैंगनी रंग विश्व की महिलाओं और उनकी स्वतंत्रता व समानता का परिचायक है। कई जगह महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं 


विभिन्न क्षेत्रों में उनके प्रयास व योगदान के लिए उन्हें सम्मानित अथवा पुरस्कृत किया जाता है, लंच या डिनर का आयोजन किया जाता है, कई जगह रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं, व्यवसायिक संस्थान, शिक्षण संस्थान या अन्य जगह भी अपने यहां काम करने वाली महिलाओं का सम्मान करते हैं। 


वैसे तो हमें हर एक दिन प्रत्येक महिला का सम्मान करना चाहिए लेकिन यह एक खास दिन हमने उन्हें समर्पित किया है। इसलिए इस दिन हर मां, बहन, बेटी, पत्नी, दोस्त या महिला के किसी भी रूप को उसकी देखभाल और प्रेम के लिए धन्यवाद अवश्य दें, उन्हें खास फील करवाएं। आप चाहें तो उन्हें कोई उपहार देकर भी खुश कर सकते हैं।


💥अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास (History of International Women's Day):



वर्ष 1910 में अगस्त माह में कोपहेगन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को वार्षिक उत्सव के रूप में मनाने के लिए एक मीटिंग आयोजित की गई थी। ऐसे इस दिवस की नींव रखी गई लेकिन उस मीटिंग में इस उत्सव के लिए किसी खास तारीख को तय नहीं किया गया। 

किस दिन यह उत्सव मनाया जाए यह निर्णय नहीं ले पाने के कारण इसे पहली बार वर्ष 1911 में 19 मार्च को ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी एवं स्विट्जरलैंड के लोगों ने मनाया था। उस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी व बैनर आदि से इस दिन को खास बनाया था। इसके बाद 1913 में रूस की महिलाओं ने महिला दिवस को पहली बार मनाया। 


साल 1914 में  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन 8 मार्च को किया गया था, तभी से प्रतिवर्ष इस जश्न को हम सभी 8 मार्च को मनाते हैं। जर्मनी में इस वर्ष 'महिलाओं को वोट करने का अधिकार मिलना चाहिए, - इस उपलक्ष्य में  रैली प्रदर्शन किए गए थे। 

तभी से हर साल महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकार और महिला सशक्तिकरण के लिए हम यह उत्सव मनाते आ रहे हैं। फिर 1975 में सिडनी की महिलाओं ने महिला दिवस के उपलक्ष में एक रैली निकाली। 

ऐसे करते-करते यह उत्सव पूरे विश्व में फैल गया और आज पूरा विश्व इसे एक साथ मिलकर मनाता है। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से हम सभी गर्व से अब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं । 

आप सभी को खास तौर पर सभी महिलाओं को इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका ,सहृदय धन्यवाद !!!

💬 सहयोग: अनविता कुमारी 

नोट:  प्रिय पाठकों, आपसे विनम्र निवेदन है यदि आपको इस लेख में कही भी , कोई भी त्रुटि नजर आती है या आप कुछ सुझाव देना चाहते है, तो कृपया नीचे दिए गए टिप्पणी स्थान ( Comment Box) में अपने विचार व्यक्त कर सकते है, हम अतिशीघ्र उस पर उचित कदम उठायेंगे । 

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam Link in the comment box. If you have any queries, Let me know!