Home Top Ad

Pani Puri Recipe In Hindi: स्वादिष्ट पानी पुरी कैसे बनाते हैं।

Share:

Pani Puri Kaise Banate Hain:

ओडिशा और झारखंड की तरफ इसे गुपचुप कहते हैं।
Pani Puri Recipe
भैया थोड़ा तीखा और कर दो, भैया मुझे मीठा देना - ये बातें हमें हर शहर की गलियों में सुनने को मिल जाती हैं। पानी -पुरी के लिए लोगों का प्यार अलग ही स्तर पर है। लेकिन अगर आप इस स्वादिष्ट व्यंजन को घर में ही बनाना सीखना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए जानते हैं कि कैसे बनाते हैं पानी पुरी।

💥किन - किन नामों से जाना जाता है?

सबके पसंदीदा इस व्यंजन को देश के हर हिस्से में अलग -अलग नामों से जाना जाता है। इसे नई दिल्ली और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में गोलगप्पा जैसे प्यारे नाम से पुकारा जाता है। मुंबई की तरफ यानि कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में इसे पानी - पुरी कहते हैं। 

जगह बदलने के साथ इसका नाम भी बदल जाता है, स्वाद और ज़ायके में भी फर्क आने लगता है लेकिन इसको लेकर लोगों की दीवानगी में कोई अंतर नहीं आता है। 

हरियाणा और देश के अन्य कुछ हिस्सों में इसे पानी के बताशे भी कहते हैं। कोलकाता और बिहार की तरफ आते-आते इसका नाम पुचका हो जाता है। ओडिशा और झारखंड की तरफ इसे गुपचुप कहते हैं। 



अब हम बताते हैं कि इसको बनाने में क्या सामग्री लगती है और बनाने की विधि क्या है?

💥पानी पुरी बनाने में क्या - क्या सामग्री लगती है?

1. मैदा : 100 ग्राम
2. सूजी : 50 ग्राम
3. नमक : एक चौथाई चम्मच या स्वादानुसार

पानी और स्टफिंग तैयार करने के लिए सामग्री

4. इमली : लगभग 80-100 ग्राम
5. हींग : एक चुटकी
6. धनिया पत्ती : आवश्यकतानुसार मिक्सर में पिसी हुई
7. पुदीना पत्ती :आवश्यकतानुसार मिक्सर में पिसी हुई
8. बूंदी - 1 पैकेट
9. उबले हुए आलू : 2-3 अच्छे से मैश किए हुए
10. प्याज़ : 1 (बारीक कटा हुआ)
11. सूखे मटर : आधा कटोरी (पानी पुरी बनाने से 2-3 घण्टे पहले भिगो दें और फिर पीस लें)
12. नमक : पानी, चटनी और चोखे के लिए
13. चाट मसाला : एक चौथाई चम्मच या स्वादानुसार

आइए, अब शुरू करते हैं पानी पुरी की यह मज़ेदार रेसिपी। 

💥पानी पुरी बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले मैदा, सूजी और नमक को एक बड़े कटोरे या किसी बर्तन में मिला लें एवं अच्छे से गूथ लें। ध्यान रखें कि आटा ज़्यादा गीला न गुथे।
  2. अब एक सूती कपड़े को हल्का गीला करके आटे पर डाल दें और आटे को सेट होने के लिए 15 मिनट के लिए अलग रख दें। 

  3. 15 मिनट बाद आटे को हाथ से दोबारा सही करके उसकी लोई बनाएं और बेलन की मदद से बेल लें। 
  4. जब आप इसे बेलें तो इसे रोटी की तरह पतला न कर के थोड़ा मोटा रखें। 
  5. जब यह रोटी के जितना बड़ा लेकिन मोटा बिल जाए, तब किसी छोटी कटोरी या गोल ढक्कन से छोटी छोटी पूरियां काट लें। 
  6. फिर गैस पर कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर यह जो हमने छोटी-छोटी कटोरिया से पूरियां काटी हैं उन्हें तल लें। 
  7. जब गर्म तेल में पूरी फूलने लगे तो इसे पलट कर दूसरी तरफ भी तल लें और फिर बाहर किसी बर्तन में या टिशू पेपर पर निकाल लें। 
इस तरह से हमने पानी पूरी के लिए गरम गरम पूरी तैयार करके रखली है।

अब हम जानेंगे,

💥पानी और स्टाफिंग कैसे तैयार करनी है?

  1. सबसे पहले हमें इमली की चटनी बनानी होगी। 
  2. एक कटोरी में थोड़ा पानी डालकर उसमें इमली को 10 मिनट के लिए भीगा रहने दे। जब 10 -15 मिनट के बाद फूल जाए तो उसके बीज निकालकर इमली को अच्छे से मैश कर लें। 
  3. अब जो रस निकलेगा उसमें थोड़ा सा नमक डालकर गैस पर पका लें। 

  4. जब एक गाढ़ा पेस्ट तैयार होगा तो समझे आपकी इमली की चटनी तैयार है। 
  5. अब जो मिक्सर में हमने धनिया और पुदीना पत्ती से थे उसे एक कटोरे में डालकर उसमें हींग, नमक, चाट मसाला और ठंडा पानी मिला दें। 
  6. इसके ऊपर से बूंदी डालें। ऐसे आपका पानी तैयार हो जाएगा। 
  7. अब हम स्टाफिंग के लिए चोखा तैयार करेंगे। 
  8. पिसी हुई मटर और मैश आलू में थोड़ा सी लाल मिर्च, नमक, कटा हुआ प्याज़ और धनिया पत्ती डालकर स्टफिंग का मिश्रण तैयार करलें। 
अब हमारे पास पानी पूरी के लिए इमली की चटनी, चटपटा पानी और आलू का चोखा तैयार है। अब पुरी लें और बीच में छेद करके अपनी इच्छानुसार पानी, चटनी, चोखा या सब कुछ एक साथ भरें। 

लीजिए तैयार हैं आपकी खट्टी, स्पाइसी पानी -पुरी। इसको बनाने में आपको लगभग 45-55 मिनट का समय लग सकता है।

💥पानी पुरी को कैसे खा सकते हैं?

पानी पुरी ऐसा व्यंजन है जिसे लोग अपने अपने स्वाद के अनुसार खाते हैं। इसे आप इमली की खट्टी मीठी चटनी से भी खा सकते हैं। हरे धनिये की चटनी से भी खा सकते हैं।
इसमें आलू या चने या मटर भरकर भी खा सकते हैं। कई जगह लोग इसमें सेव भरकर भी खाते हैं। इसका पानी तो होता ही है इसकी जान जिसके बिना ये अधूरी है। 

अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका ,सहृदय धन्यवाद !!!
💬 सहयोग: अनविता कुमारी नोट: प्रिय पाठकों, आपसे विनम्र निवेदन है यदि आपको इस लेख में कही भी , कोई भी त्रुटि नजर आती है या आप कुछ सुझाव देना चाहते है, तो कृपया नीचे दिए गए टिप्पणी स्थान ( Comment Box) में अपने विचार व्यक्त कर सकते है, हम अतिशीघ्र उस पर उचित कदम उठायेंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam Link in the comment box. If you have any queries, Let me know!