Home Top Ad

Corona: क्या है कोरोना वायरस और इसके लक्षण, कैसे बचें कोरोना से

Share:

कोरोना वायरस:

What is Korona Virus and its symptoms
Corona Virus
एक ऐसा नाम है जिसने सबके अंदर डर पैदा कर दिया है। जी हां! यह एक ऐसा वायरस है जो आधी से ज़्यादा दुनिया में फैल चुका है और 94,000 से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इसका कहर इस हद तक बढ़ गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे "अंतर्राष्ट्रीय आपातकाल" का नाम दे दिया है। 

यह बहुत तेजी से फैलता जा रहा है और विश्व के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए इसे फैलने से रोकना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। यह एक बहुत ही सूक्ष्म यानि कि छोटा वायरस है लेकिन इसका प्रभाव बहुत बड़ा और खतरनाक है।

चीन में इस वायरस की शुरुआत हुई थी और वहां इससे मरने वालों की संख्या अब तक 3200 को भी पार कर गई है। चीन के अलावा कोरोना वायरस 70 से ज़्यादा देशों में फैल चुका है। 

💥क्या हैं कोरोना वायरस के लक्षण?

इस खतरनाक बीमारी से सावधान रहने के लिए आपको इसके लक्षण भी पता होने ज़रूरी हैं। अगर यह संक्रमण किसी व्यक्ति को होता है तो उसके शरीर में ये लक्षण दिखाई देते हैं :


  • तेज़ बुखार
  • जुखाम
  • सांस लेने में तकलीफ
  • गले में खुजली और खराशें
  • नाक का बहते रहना
  • सीने में भारीपन
  • श्वास नली में दिक्कत


💥कैसे फैलता है कोरोना वायरस?

कोरोना वायरस यदि आपकी आंख, नाक या मुंह में पहुंचता है, तभी आपके शरीर के अंदर प्रवेश ले सकता है। इसीलिए विशेषज्ञ इस संक्रमण का मुख्य कारण खाँसना या छींकना बता रहे हैं। इसीलिए किसी संक्रमित व्यक्ति के करीब जाने से यह वायरस आपके शरीर में भी पहुंच सकता है।

यदि एक संक्रमित व्यक्ति किसी चीज को छूता है और उस पर वह वायरस पहुंच जाता है तो जो जो व्यक्ति उस चीज को छू लेगा उसके शरीर में भी है वायरस पहुँच जाएगा।

हालाँकि यह वायरस बहुत ही छोटा होता है, इसीलिए हवा में इतनी आसानी से नहीं फैलता लेकिन छूने से इसका खतरा सबसे अधिक है और हवा में भी अगर यह आपके करीब है तो आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है। इसलिए मुंह को हमेशा ढककर रखें। 

💥कोरोना वायरस से कैसे बचें?



तेज़ी से यह संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन इसका कोई टीका या इलाज अभी विकसित नहीं हो पाया है। इसीलिए इससे सावधानी बरतना आवश्यक है। हर देश में इसको लेकर कई दिशा निर्देश दिए गए हैं।

आज हम आपको स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताए गए कुछ बचाव के उपाय इस लेख में बताएंगे कि आप कोरोना वायरस से सुरक्षित कैसे रह सकते हैं। यह बचाव के उपाय कुछ इस प्रकार हैं :


1. कुछ भी छूने के बाद या खाना खाने से पहले साबुन से अच्छे तरीके से हाथ धोएं।

2. आप हाथ धोने के लिए एल्कोहल बेस्ड हैंड रब का उपयोग कर सकते हैं।

3. हर समय अपने पास सैनिटाइजर रखें।

4. छींकते या खांसते समय मुंह पर रुमाल जरूर रखें।

5. बाहर निकलते समय मुंह को मास्क से ढक लें।


6. अपने हाथ से मुंह, नाक या आँख को बार- बार न छुएं।

7. सर्दी खांसी से संक्रमित लोगों से दूरी बनाएं।

8. अंडे और मांस जैसी चीजों का सेवन बिल्कुल ना करें।

9. कोशिश करें कि जंगली जानवर आप के संपर्क में न आए, अगर घर में पालतू जानवर है तो उसकी सफाई का भी विशेष ख्याल रखें।

10. रूमाल, टॉवल या साबुन जैसी पर्सनल चीजें किसी के साथ शेयर ना करें।

11. अगर आपको सर्दी जुखाम है तो एक बार अपना चेकअप अवश्य करवाएं।

12. सर्दी -जुखाम होने पर आप भी परिवार वालों से या काम की जगह पर लोगों से दूरी बना लें।

13. यह वायरस हवा में इतनी जल्दी नहीं फैलता जितनी जल्दी छूने से या त्वचा के संपर्क में आने से फैलता है। इसीलिए किसी भी चीज को छूते ही हाथ धो लें और हर चीज़ की सफाई का खास ध्यान रखें।

14. किसी से हाथ न मिलाएं और गले भी न मिलें। अभिवादन के लिए भारतीय संस्कृति का नमस्कार का तरीका अपनाएं या केवल मुस्कुराकर जवाब दें।

यह कुछ जरूरी उपाय हैं जिनसे आप कोरोना वायरस के संक्रमण से खुद का बचाव कर सकते हैं।

अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका ,सहृदय धन्यवाद !!!

💬 सहयोग: अनविता कुमारी 

नोट:  प्रिय पाठकों, आपसे विनम्र निवेदन है यदि आपको इस लेख में कही भी , कोई भी त्रुटि नजर आती है या आप कुछ सुझाव देना चाहते है, तो कृपया नीचे दिए गए टिप्पणी स्थान ( Comment Box) में अपने विचार व्यक्त कर सकते है, हम अतिशीघ्र उस पर उचित कदम उठायेंगे |

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam Link in the comment box. If you have any queries, Let me know!