Famous Food of Bihar:
![]() |
Bihar Street Food |
हम में से ज्यादातर लोग बिहार को मनोज तिवारी के गानों और लालू के बोलने के स्टाइल की वजह से जानते हैं। लेकिन अगर आप फूडी हैं तो फिर ये खबर तो आपके लिए ही है क्योंकि बिहार मनोज तिवारी के गानों और लालू के बोलने के स्टाइल से इतर मजेदार खानों का एक हब भी तो है।
आज के इस लेख में हम आपको बिहार के कुछ ऐसे खानों के बारे में बताएंगे कि आपका बिहार से एक और कनेक्शन जुड़ जाएगा, पकवान वाला प्यार:
💥लिट्टी चोखा:
बिहार का मुख्य भोजन में शुमार होता है ये लिट्टी चोखा। हालांकि बिहार के अलावा इसे उत्तर प्रदेश में भी बड़े चाव से खाया जाता है।
अब तो दिल्ली के दिल में बसने लगा है ये व्यंजन। चूंकि दिल्ली और मुंबई में भारी मात्रा में लोग काम की तलाश में आते हैं। सो अपने साथ-साथ वो अपना पकवान भी ले आए हैं। दिल्ली के किसी भी नुक्कड़ पर आपको लिट्टी चोखा के ठेले दिख जाएंगे। एक आम आदमी के बजट में समा जाने वाला ये व्यंजन काफी टेस्टी होता है।
लिट्टी को बनाने के लिए आटे में सत्तू भर कर बनाया जाता है। और उसे पिघले हुए घी में डूबा कर निकाला जाता है। साथ ही बैंगन, आलू, और टमाटर को मिक्स कर चटपटा सा चोखा बनाया जाता है। जो इसे बहुत मजेदार बनाता है।
💥ठेकुआ:
अगर आप मीठे के शौकीन हैं तो बिहार का ये ठेकुआ आपकी जुबान पर अपना स्वाद छोड़ जाएगा। इस पकवान को खास कर होली और दीवाली के समय बनाया जाता है। अगर आप दीवाली और होली के समय बिहार में जाते हैं तो आपको ये पकवान हर जगह ही खाने को मिल जाएंगे।
क्योंकि लोग इसे खुद खाने के साथ आसपास के लोगों में भी बांटते हैं। इस पकवान को बनाने के लिए आटे को घोल कर उसमें घी, हरी इलायची, नारियल के टुकड़े डालकर बनाया जाता है। त्योहारों के अलावा इस पकवान को एक बिहारी फैमिली में गाहे-बगाहे बनाया जाता है।
परवल की मिठाई: घर में कभी परवल की सब्जी बन जाए तो हममें से ज्यादातर के नाक-भौं सिकुड़ जाते हैं पर अगर आपने एक बार बिहार की परवल वाली मिठाई खा ली तो आपको परवल से ही प्यार हो जाएगा। इस मिठाई को बनाने के लिए परवल के अंदर का हिस्सा निकाल कर उसमें खोया भरा जाता है। और चांदी के वर्क से सजाए जाते हैं। बिहार में मिठाई की दुकानों पर ये मिठाई आपको मिल जाएगी।
💥पिट्ठा:
चावल के आटे और पिसी हुई दाल से बनी हुई ये डिश बिहार में अलग-अलग नामों से जानी जाती है। चावल और पीसे दाल से बनी ये डिश खाने में काफी मजेदार होती है। इसमें कई तरह के मसालों के अलावा सिर्फ हरी-मिर्च और प्याज के साथ भी बनाया जाता है।
बिहार के कुछ हिस्सों में इसे कचौड़ी तो कहीं पिट्ठा या फर्रा नाम से भी जानते हैं। अगर आप खाने में हेल्थ और टेस्ट दोनों ही ढूंढते हैं तो इससे अच्छी च्वॉयस कुछ और हो ही नहीं सकती। क्योंकि चावल और पीसे हुए दाल से बनी हुई इस डिश को स्टीम किया जाता है और इसमें तेल का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होता।
वहीं अगर आप खाने के लिए ही जीते हैं तो भी ये बेटर च्वॉयस है क्योंकि कुछ लोग इसे अपनी पसंद के मुताबिक फ्राय करके खाना भी पसंद करते हैं।
💥मखाने की खीर:
हम में से ज्यादातर लोग मखाने के नाम से वाकिफ नहीं होंगे पर बिहार में ये काफी प्रचलित है। भारत में मखाने का उत्पादन मुख्यतः बिहार में किया जाता है। मखाने के बारे में एक मजेदार तथ्य है कि पूरी दुनिया का लगभग 90 प्रतिशत मखानों का उत्पादन केवल बिहार में ही किया जाता है।
ये पानी में उगाए जाते हैं। ये तो हुई मखानों के बारे में कुछ तथ्य। अब आइये जानते हैं बिहार में खाई जाने वाली मखाने की खीर के बारे में। पॉपकार्न की तरह दिखने वाले मखानों को घी में भून कर और पीस कर इसकी खीर बनाई जाती है जो काफी टेस्टी होती है।
ये खीर ज्यादातर व्रत के दौरान खाई जाती है। खैर जो भी हो मीठे के शौकीनों के लिए तो मीठा खाने का एक और बहाना मिल ही जाएगा ये खीर खाने के लिए।
💥सत्तूई:
बिहार में मिलने वाला ये एक पेय पदार्थ है। जिसका सेवन मुख्यतः गर्मियों में किया जाता है। चने की दाल की पीस कर पाउडर की तरह बना लिया जाता है। इसके बाद इसे पानी में घोलकर मिर्च और प्याज काट कर डाला जाता है। जो इसे मजेदार बनाता है।
ये पेय गर्मियों में पानी की कमी नहीं होने देता और साथ ही साथ आसानी से बजट में समा जाने वाला है। साथ ही साथ ये काफी हेल्दी भी होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। बिहार में खेतों में काम करने वाले लोग इसे अपने साथ ले जाते हैं। इसे आप रेडी टू ड्रिंक नाम दे सकते हैं। जिससे भूख-प्यास दोनों ही मिटाई जा सकती है।
अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका ,सहृदय धन्यवाद !!!
💬 सहयोग: नाबीला शागुफ़ी
नोट: प्रिय पाठकों, आपसे विनम्र निवेदन है यदि आपको इस लेख में कही भी , कोई भी त्रुटि नजर आती है या आप कुछ सुझाव देना चाहते है, तो कृपया नीचे दिए गए टिप्पणी स्थान ( Comment Box) में अपने विचार व्यक्त कर सकते है, हम अतिशीघ्र उस पर उचित कदम उठायेंगे ।
Bihar ki yaadein taaza ho gy 🥰🥰🥰
जवाब देंहटाएं