Home Top Ad

Dates (Khajoor): कैरामल से क्रिस्पी तक के टेस्ट हैं, इन खजूरों में

Share:

कैरामल से क्रिस्पी तक, हर तरह के टेस्ट मौजूद हैं इन खजूरों में:

 कैरामल से क्रिस्पी तक के टेस्ट हैं, इन खजूरों में
Dates (Khajoor)

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, हजरत मुहम्मद खजूर और पानी से रोजा खोला करते थे। इसके बाद से ही रोजे खोलने के लिए खजूर का इस्तेमाल किया जाने लगा। इस्लामिक मान्यता के अनुसार अगर किसी के पास खजूर ना हो तो वो सिर्फ पानी से ही अपने रोजे को खोल सकते हैं।

वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो खजूर के कई सारे फायदे होते हैं। कहा जाता है कि खजूर शरीर को एनर्जी देता है। खजूर खाने से लो ब्लड-प्रेशर, सिरदर्द और चक्कर जैसी समस्याएं नहीं होतीं। खजूर में वे सारे विटामिन होते हैं, जो नर्वस सिस्टम की कार्य-प्रणाली को दुरूस्त रखते हैं। खजूर में मौजूद पोटैशियम दिमाग को अलर्ट और हेल्दी रखते हैं। इसके साथ-साथ खजूर खाने से आंखों की रौशनी बरकरार रहती है।  

कौन सा खजूर आपकी सेहत के लिए होगा बेस्ट ?

खजूर के फायदों से लगभग सभी बखूबी वाकिफ होंगे पर आज हम आपको खजूर के अलग-अलग प्रकार के बारे में बताएंगे, जिससे आगे आप अपने टेस्ट और जरूरत के मुताबिक खजूर की खरीदारी कर पाएँगे...

अजवा खजूर:
खजूरों के सारे टाइप में, इसे सबसे अच्छा माना जाता है। इसे खजूरों का राजा माना जाता है। कहा जाता है कि हजरत मुहम्मद इसी खजूर से अपना रोजा खोला करता थे। अजवा खजूर दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम, विटामिन्स, और प्रोटीन काफी मात्रा मे पाए जाते हैं। अजवा खजूर आयरन का भी अच्छा स्त्रोत है। यह हीमोग्लबीन के सही रखने में मदद करता है। 


अंबर खजूर:
ये खजूर दिखने में लंबे और बड़े होते हैं। इसमें छोटे बीज होते हैं। अंबर खजूर के खाने के फायदे ये हैं कि इसमें घाव को जल्दी भर जाने वाले तत्व मौजूद होते हैं, जो घाव को भरने में मदद करते हैं। कीमत के मामले में ये खजूर थोड़े मंहगे भी होते हैं साथ ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं। 

खुदरी खजूर:
गहरे भूरे रंग के ये खजूर एनर्जी से भरपूर होते हैं। ये अलग-अलग आकार में आते हैं, यानी ये छोटे और बड़े भी होते हैं। इन खजूरों की डिमांड ज्यादा होती है, क्योंकि ये जल्दी खराब नहीं होते और इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती।  

खोलाज खजूर:
दिखने में ये खजूर कैरामल फ्लेवर की तरह होते हैं। इन खजूरों का इस्तेमाल अरेबिक कॉफी बनाने के लिए होता है। अपने ताजे रूप में ये खजूर काफी चिपचिपे होते हैं।

मेदजूल खजूर:
शुगर के मरीजों के लिए ये खजूर काफी मुफीद होते हैं, क्योंकि दूसरों खजूरों के मुकाबले इनमें मिठास काफी कम होती है। अमेरिका में ये खजूर काफी लोकप्रिय हैं। इनका उपयोग शेक और स्मूदी बनाने के लिए किया जाता है। इन्हें फ्रेश ही खाना बेहतर माना जाता है, क्योंकि ये जल्दी खराब हो जाते हैं। 


मबरूम खजूर:
इस खजूर में मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है, जो कैंसर के मरीज के लिए फायदेमंद होता है। 

साफावी खजूर:
ये खजूर विटामिन से भरपूर होते हैं। ये खजूर काफी सॉफ्ट होते हैं। अगर कोई व्यक्ति एनीमिया से जूझ रहा हो तो उसे नियमित रूप से साफावी खजूर का सेवन करना चाहिए। इसके साथ-साथ ये खजूर बॉडी के एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। खाली पेट इन खजूरों को खाने से पेट के कीड़े खत्म होते हैं। 

सुक्करी खजूर:
ये खजूर थोड़े क्रिस्पी होते हैं। ये खजूर कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं साथ ही ये दांतों को नुकसान से बचाते हैं। ये इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करते हैं।  

जाहिदी खजूर:
ये खजूर दिखने में गोल्डन होते हैं। विटामिन ए, बी और सी से भरपूर होते हैं। ये खून का संचार सही रूप से करने में मदद करता है। इन खजूरों में मिठास कम होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। 

बारही खजूर:
ये खजूर दिखने में हल्के पीले होते हैं और ये थोड़े क्रंची होते हैं। आकार में ये खजूर थोड़े छोटे होते हैं। पक जाने पर इन खजूरों का टेस्ट कैरामल और ब्राउन शुगर की तरह होता है। जब तक ये खजूर डालों से लगे होते हैं, ये थोड़े कठोर होते हैं पर पक जाने के बाद ये काफी सॉफ्ट हो जाते हैं। ये खजूर मौसमी होते हैं पर इन्हें लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।

अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका ,सहृदय धन्यवाद !!!

💬 सहयोग: नबीला शागुफ़ी 

नोट:  प्रिय पाठकों, आपसे विनम्र निवेदन है यदि आपको इस लेख में कही भी , कोई भी त्रुटि नजर आती है या आप कुछ सुझाव देना चाहते है, तो कृपया नीचे दिए गए टिप्पणी स्थान ( Comment Box) में अपने विचार व्यक्त कर सकते है, हम अतिशीघ्र उस पर उचित कदम उठायेंगे । 

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam Link in the comment box. If you have any queries, Let me know!